सद्गुरु टेऊँराम चौथ पर सेवा का संगम, राहगीरों को बांटा अन्न व शर्बत

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा में सद्गुरु स्वामी टेऊँराम के मासिक अवतरण दिवस पर श्री प्रेमप्रकाश सेवा मंडली द्वारा सेवा का अनूठा आयोजन किया गया। प्रेमप्रकाश आश्रम के बाहर राहगीरों को अन्नक्षेत्र (पुलाव प्रसाद), जल व शर्बत वितरित किया गया।
मंडली के परमानंद गुरनानी ने बताया कि यह सेवा हर माह चौथ के अवसर पर नियमित रूप से की जाती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों व महिला मंडली ने भाग लेकर सेवा कार्य को सफल बनाया।